तनु मौर्या चुनी गई ऊंचाहार देहात की निर्विरोध कोटेदार

Sara Samay News

सारा समय मीडिया
ऊंचाहार ।ग्राम पंचायत ऊंचाहार देहात में उचित दर दुकान विक्रेता के चयन हेतु दो आवेदन प्राप्त हुए ,जिसमें उजिता सिंह ग्राम जमुनिया हार व तनु मौर्या ऊंचाहार देहात ने आवेदन किया।
दिए गए समय अवधि में उजिता सिंह द्वारा अपना आवेदन वापस ले लिया गया । आवेदन वापसी के उपरांत तनु मौर्या को निर्विरोध घोषित करते हुए ग्राम पंचायत ऊंचाहार देहात का उचित दर दुकान विक्रेता नियुक्त किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता धनराज यादव ग्राम प्रधान ऊंचाहार देहातद्वारा की गई व रमेश कुमार सहायक विकास अधिकारी सहकारिता को नोडल अधिकारी के रूप एवं सचिव रुद्र प्रताप सिंह ग्राम पंचायत ऊंचाहार देहात द्वारा बैठक की कार्रवाई पूरी की गई।
कोटे के चयन पर ग्राम वासियों में खुशी की लहर है।

error: Content is protected !!