जर्जर विद्युत लाइन और विद्युत आपूर्ति बहाल कराए जाने को लेकर ग्रामीणों ने दिया ज्ञापन

Sara Samay News

सारा समय मीडिया

ऊंचाहार रायबरेली । विद्युत उपकेंद्र मुस्तफाबाद क्षेत्र के पट्टीरहस कैथवल के दर्जनों ग्रामीणों ने अधिशाषी अभियंता को ज्ञापन देकर जर्जर विद्युत लाइन को दुरुस्त कराकर विद्युत आपूर्ति बहाल कराए जाने की मांग की है।
दिए गए ज्ञापन में बताया गया है कि गांव में लगे सेक्शन पोल के पास गांव के अराजकतत्व जर्जर विद्युत लाइन में बांका मारकर विद्युत को ध्वस्त कर देते हैं ये प्रक्रिया लगातार आए दिन चलती रहती है।
ग्रामीणों ने कहा है कि यदि विद्युत लाइन दुरुस्त करा दी जाए और अराजकतत्वों पर नकेल कसी जाए तो उक्त जनसमस्या से निजात मिल सकती है।
ग्रामीणों राजकुमार ,विक्की मोटा,अशोक कुमार,देशराज , काशीप्रसाद ,गोमती,नीरज यादव कलावती ,मंजू तिवारी,सहित लगभग डेढ़ दर्जन लोगों ने अधिशाषी अभियंता स्थानीय को ज्ञापन भेजकर कार्यवाही की मांग की है।

error: Content is protected !!