स्वर्गीय राज बहादुर सिंह मेमोरियल ग्रामीण क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन 

Sara Samay News

सारा समय मीडिया

रायबरेली। सलोन मंगापुर रतासों में स्वर्गीय राजबहादुर सिंह मेमोरियल ग्रामीण क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया जा रहा है 

इस टूर्नामेंट के आयोजक श्री विक्रम सिंह ने बताया यह पांच दिवसीय प्रतियोगिता 15 अक्टूबर 2025 से शुरू होकर 19 अक्टूबर 2025 तक चलेगी इस टूर्नामेंट में उत्तर प्रदेश बिहार मध्य प्रदेश राजस्थान सहित कई राज्य के खिलाड़ी भाग लेंगे इस टूर्नामेंट का स्तर राष्ट्रीय स्तर पर है ।टेनिस रेड बॉल का बहुत बड़ा आयोजन होगा सारे मानक अंतर्राष्ट्रीय लागू किए जाएंगे

 यह मैच लाइव के साथ हाइलाइट भी कई यूट्यूब चैनल से ब्रॉडकास्ट होगा 

इस भव्य टूर्नामेंट में कुल 16 टीम में हिस्सा लेंगी  जिनके बीच 15 रोमांचक मैच खेले जाएंगे

मुख्य अतिथि गौरीगंज विधायक श्री राकेश प्रताप सिंह होंगे  

टूर्नामेंट में विजेता टीम को ₹100000 पुरस्कार राशि प्रदान की जाएगी उपविजेता को 60000 राशि के साथ ₹10000 मैन ऑफ द सीरीज और मैन ऑफ द मैच के साथ बेस्ट बॉलर और बेस्ट बैट्समैन को भी पुरस्करित किया जाएगा इस ग्रामीण टूर्नामेंट में हजारों क्रिकेट प्रेमियों की भीड़ उमड़ने 

 की आशा है जो खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करेंगे 

रतासों निवासी  इरशाद इदरीसी ने बताया यह प्रतियोगिता मंगापुर रतासों तहसील सलोन जिला रायबरेली में आयोजित होगी 

यह एक  टेनिस रेड बॉल टूर्नामेंट होगा जिसमें स्थानीय और आसपास के क्षेत्र के खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा

error: Content is protected !!