सारा समय मीडिया
सलोन (रायबरेली) :शाक्यमुनि सम्यक सम्बुद्ध के आदेश ‘चरथ भिक्खवे चारिकं बहुजन हिताय, बहुजन सुखाय, लोकानुकम्पाय’ को चरितार्थ करते हुए पूज्य भिक्खु चन्दिमा महाथेरो के नेतृत्व में संचालित धम्म चारिका पदयात्रा का रविवार को सलोन आगमन हुआ। सारनाथ से 20 नवंबर 2025 को प्रारंभ हुई यह पदयात्रा 14 दिसंबर 2025 को संकिसा पहुँचेगी।
सलोन में यात्रा के प्रवेश पर तहसील चौराहे पर धम्म प्रेमियों ने भिक्खु चन्दिमा महाथेरो सहित सैकड़ों भंतों का पुष्पवर्षा कर भव्य स्वागत किया। इसके बाद तेरहों सलोन में स्वागत एवं सत्कार कार्यक्रम आयोजित हुआ, जहां भोजन दान एवं रात्रि विश्राम की व्यवस्था की गई।पदयात्रा अगले दिन परशदेपुर में भोजनदान के उपरांत श्रावक बुद्ध विहार मदनपुर, सकरा मार्ग से होते हुए रायबरेली के लिए प्रस्थान करेगी। इस धम्म चारिका यात्रा का संचालन भंते कमलशील के नेतृत्व में किया जा रहा है।
कार्यक्रम में चक्रवर्ती सम्राट अशोक चेतना संस्थान के अनिल कुमार मौर्य, भोला प्रसाद मौर्य, नंदलाल मौर्य, दीपक मौर्य, विवेक कुमार मौर्य, छेदीलाल मौर्य, शिवनारायण मौर्य, लालता बौद्ध, बबलू सम्राट, सुशील गौतम, लालता प्रसाद गौतम, राजेश यादव, कुलदीप मौर्य सहित सैकड़ों धम्म अनुयायी उपस्थित रहे।
