रोहनिया सीएचसी के इर्द गिर्द चल रहे अवैध पैथोलॉजी सेंटर , व मेडिकल स्टोर

Sara Samay News

तीमारदारों को महंगे दामों पर बेची जा रही गुणवत्ता विहीन दवाएं

सारा समय मीडिया

रोहनिया रायबरेली ।  सीएचसी रोहनिया के इर्द गिर्द सज गई हैं मेडिकल स्टोर्स और पैथालॉजी सेंटरों की फड़ें जहां पर सीएचसी के डॉक्टरों से साठ गांठ का बराबर खेल चलता है । डॉक्टर मरीजों को चिन्हित मेडिकल स्टोर की दवाएं लिखेगा जिसके एवज में डॉक्टर को मोटा कमीशन आयेगा ।यही हाल पैथालॉजी सेंटर का है ज्यादातर मरीजों का पहले ब्लड टेस्ट होगा और फिर दवाएं लिखी जाएंगी ।

इस प्रकार से खुलेआम शासन की मंशा पर जिम्मेदार अधिकारी पलीता लगा रहे हैं ।

तीमारदारों ने नाम न प्रकाशित करने की शर्त पर बताया कि खुलेआम डॉक्टर सरकारी पर्चे के साथ एक छोटी पर्ची थमा देते हैं  यही नहीं इंजेक्शन लगवाना हो तो बाहर से सिरेंज खरीदकर लाओ तभी इंजेक्शन लगेगा ।

ये सारे कारनामे सीएचसी अधीक्षक डॉ0 मो0अनवर के अधीनस्थ डॉक्टर्स व स्टाफ नर्स कर रही हैं ।

मामले में सीएचसी अधीक्षक डॉ0 अनवर को फोन करके जानकारी चाही गई तो उन्होंने फोन उठाना भी उचित नहीं समझा ।

ऐसे में आप खुद ही समझ सकते हैं कि जीरो टार्लेंस नीति वाली सरकार में सरकार के ही अधीनस्थ कर्मचारी क्या क्या गुल खिला रहे हैं ?

error: Content is protected !!