चोरी के मामले मे वांछित अभियुक्त को पुलिस ने भेजा जेल

Sara Samay News

ऊंचाहार-चोरी के मामले में वांछित चल रहे अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा है।
गौरतलब है कि जून के महीने में अवकाश के दिन तीन लोग तहसील परिसर के अधिवक्ता भवन में लगे इनवर्टर व बैटरा चोरी करके भाग रहे थे, दो लोगों को स्थानीय लोगों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया था जबकि एक युवक मौके से भाग निकला था, तहसील बार एसोसिएशन के अध्यक्ष शिवगोपाल सिंह की तहरीर पर पुलिस ने तीन लोगों के विरुद्ध चोरी का केस दर्ज किया था, जिसमें दो लोगों पहले ही जेल भेजा जा चुका है और मामले में प्रतापगढ़ जनपद के

पूरे हफ्ते का राशिफल

मानिकपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत पूरे अली नकीपुर निवासी समीर फरार चल रहा था, जिसे रविवार की सुबह पुलिस ने कोटराबहादुरगंज गाँव के पास से गिरफ्तार कर जेल भेजा है।
कोतवाल आदर्श कुमार सिंह ने बताया कि चोरी के मामले में वांछित को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।

error: Content is protected !!