आवारा सांड बना आफत, वृद्धा को किया घायल

Sara Samay News

सारा समय मीडिया

रायबरेली: लालगंज कोतवाली क्षेत्र के पूरे मोहन सिंह मजरे लोदीपुर उतरावा गांव में मंगलवार को आवारा सांड के हमले से एक वृद्धा गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई। परिजन आनन-फानन में घायल वृद्धा को इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उसका इलाज चल रहा है।
बताया जा रहा है कि गांव की एक वृद्ध महिला सुबह घर से शौच के लिए जा रही थी। इसी दौरान रास्ते में अचानक एक आवारा सांड ने उस पर हमला कर दिया। सांड ने महिला को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह जमीन पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई।


घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए और किसी तरह सांड को वहां से भगाया। इसके बाद परिजन घायल महिला को तुरंत इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे।


डॉक्टरों के अनुसार वृद्धा को गंभीर चोटें आई हैं और उसका इलाज जारी है। घटना के बाद गांव के लोगों में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में आवारा पशुओं की संख्या लगातार बढ़ रही है, जिससे आए दिन इस तरह की घटनाएं हो रही हैं।
ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि आवारा पशुओं की समस्या पर जल्द नियंत्रण किया जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके।

error: Content is protected !!