सेवा पखवाड़ा : विधायक डॉ0 मनोज कुमार पाण्डेय ने आयोजित करवाया भव्य जनसुविधा मेला

Sara Samay News

मेले में हजारों की संख्या में जरूरत मंद लोगों ने विभिन्न प्रकार की सरकारी सेवाओं का उठाया लाभ 

सारा समय मीडिया

ऊंचाहार-प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के अभियान सेवा पखवारे के तहत विधायक डॉ मनोज कुमार पांडेय की अध्यक्षता में आयोजित जन सुविधा मेले में विभिन्न विभागों ने स्टाल लगाकर लोगों को योजनाओं के बारे में जानकारी दी और उन्हें लाभान्वित भी किया।विधायक ने लाभार्थियों को योजना से जुड़े प्रमाण पत्र भी बांटे।

गुरुवार को कस्बे से जुड़े एक लॉन में जनसुविधा मेले का आयोजन किया गया।जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे विधायक डॉ मनोज कुमार पांडेय ने मेले का शुभारंभ किया।इस दौरान श्रम विभाग, विकास विभाग, समाज कल्याण विभाग, स्वास्थ्य विभाग, कृषि विभाग, आपूर्ति विभाग समेत विभिन्न विभागों द्वारा कैम्प लगाया गया।जिसमें बड़ी संख्या में पहुंचे लोग योजनाओं से लाभान्वित हुए।इस दौरान विधायक ने सम्बोधन में केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि देश के गरीबों को मुफ्त में राशन देने का कार्य केंद्र की मोदी सरकार कर रही है।इस दौरान विधायक ने लाभार्थियों को मुख्यमंत्री आवास योजना,आयुष्मान योजना का प्रमाण पत्र दिव्यांगों को ट्राई साइकल व उपकरण वितरित किये।इसके बाद विधायक ने महिलाओं को दीपावली की बधाई देते हुए साड़ी का वितरण किया।

इस मौके पर बीडीओ सुनील कुमार सिंह, अधीक्षक डॉ मनोज शुक्ल,बीजेपी जिला प्रभारी पीयूष मिश्रा, आशीष तिवारी, जगतपुर ब्लाक प्रमुख दलबहादुर सिंह,रोहनियां ब्लाक प्रमुख राकेश पासी, जितेंद्र बहादुर सिंह,देवेश लोधी,रमणेश बहादुर सिंह, अनिल कुमार पांडेय, प्रशांत सिंह, गोलू सिंह भदौरिया ,सुरेश पटेल,प्रदीप मौर्य, गिरधारी पाल, शिव नायक पांडेय, लाल जी तिवारी, बुदून पांडेय, शिवमूर्ति तिवारी समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

error: Content is protected !!