सीएफओ के निर्देशन में जिले के सभी फायर स्टेशनों पर हुआ अभ्यास

Sara Samay News

फायर स्टेशनों पर साप्ताहिक ड्रिल, वाहनों व उपकरणों की हुई टेस्टिंग

सारासीएफओ के निर्देशन में जिले के सभी फायर स्टेशनों पर हुआ अभ्यास

सारा समय मीडिया

रायबरेली, संवाददाता।अग्निशमन विभाग की तैयारियों को परखने के लिए जनपद के सभी फायर स्टेशनों पर साप्ताहिक ड्रिल कराई गई। इस दौरान अग्निशमन वाहनों, मशीनों और उपकरणों की जांच कर उनकी कार्यक्षमता को परखा गया।
महानिदेशक अग्निशमन तथा आपात सेवाएं के आदेशानुसार मुख्य अग्निशमन अधिकारी (सीएफओ) सुनील कुमार सिंह के निर्देशन में यह ड्रिल कराई गई। फायर कर्मियों ने आग लगने जैसी आपात स्थिति से निपटने के लिए अभ्यास किया। साथ ही फायर टेंडर, पंप, पाइप लाइन समेत अन्य उपकरणों की भी टेस्टिंग की गई।
सीएफओ सुनील कुमार सिंह ने बताया कि साप्ताहिक ड्रिल का उद्देश्य फायर कर्मियों को हर समय आपात स्थितियों से निपटने के लिए तैयार रखना है। उन्होंने कहा कि वाहनों और मशीनों की नियमित जांच से उनकी कार्यक्षमता बनी रहती है और किसी भी आगजनी या आपदा की स्थिति में त्वरित राहत एवं बचाव कार्य किया जा सकता है।
उन्होंने यह भी कहा कि भविष्य में भी इसी तरह नियमित रूप से ड्रिल कराई जाती रहेगी, ताकि विभाग की तैयारियों को मजबूत बनाया जा सके और किसी भी आपात स्थिति में तुरंत प्रभावी कार्रवाई की जा सके।

error: Content is protected !!