हॉस्पिटल में ही संचालित हो रही पैथलॉजी और मेडिकल स्टोर ,सीएचसी से धड़ाधड़ भेजे जा रहे मरीज
सारा समय मीडिया
ऊंचाहार रायबरेली । सीएचसी ऊंचाहार के इर्द गिर्द का क्षेत्र हॉस्पिटल ,मेडिकल स्टोर और पैथलॉजी सेंटरों का हब बनता जा रहा है ।
दिन पर इनकी संख्या में बढ़ोत्तरी देखने को मिल रही है जो विभागीय सांठ गांठ से मानकों और नियमों की धज्जियां उड़ाते हुए लगातार खोले जा रहे हैं ।
सीएचसी के ठीक सामने मेडिकल स्टोर और हॉस्पिटल मनमाने तरीके से मानकों को ताक पर रखकर संचालित हो रहे हैं ।
एक हॉस्पिटल में तो बकायदे पैथलॉजी, व मेडिकल स्टोर तक संचालित किया जा रहा है लेकिन जानकार बताते हैं कि इनमें शायद किसी एक का ही रजिस्ट्रेशन हो ।
हालांकि इस बात की पुष्टि संस्थान नहीं करता है लेकिन यदि उक्त बात में तनिक भी सच्चाई है तो हॉस्पिटल की आड़ में विभागीय सांठ गांठ से ही हाईवे पर उक्त कृत्य संभव है ।
बताया जा रहा है कि सीएचसी के जिम्मेदारों की सेटिंग से वहां के मरीजों को उक्त निजी हॉस्पिटल में स्थानांतरित करवा लिया जाता है और फिर तीमारदारों से मोटी रकम वसूल की जाती है ।
प्रकरण में सीएमओ रायबरेली ने जांच कार्यवाही की बात कही है।
