सलोन के युवक की महाराष्ट्र में चाकुओं से गोंदकर की गई हत्या, नगर में मातम

Sara Samay News

सारा समय न्यूज मीडिया

सलोन (रायबरेली)नगर पंचायत सलोन के मियां साहब का फाटक निवासी अरमान (23) पुत्र रमजान की महाराष्ट्र में चाकुओं से गोदकर निर्मम हत्या कर दी गई। जानकारी के अनुसार, अरमान लगभग एक वर्ष से मुंबई के धारावी क्षेत्र स्थित एक सिलाई मशीन  कारखाने में काम कर रहा था।परिजनों ने बताया कि बुधवार की शाम सिलाई कार्य के दौरान उसके एक साथी से विवाद हो गया। जिसके बाद आरोपी ने युवक की  आंख में मिर्च डाल मर उसको चाकुओं से गोदकर बेहरमी से मौत के घाट उतार दिया।युवक की मौत की सूचना जैसी ही उसके पैतृक घर  पहुँची परिजनों में कोहराम मच गया।पीड़ित के पिता रमजान के अनुसार महाराष्ट्र पुलिस ने आरोपी के परिजनों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। जबकि हत्यारोपी फिलहाल फरार बताये जा रहा है।परिजनों ने बताया कि पुलिस  पोस्टमार्टम के बाद अरमान का शव सौपेगी।जिसके बाद एम्बुलेंस से शव सलोन लाया जा जाएगा।वही दूसरे राज्य में युवक की हुई हत्या से मोहल्ले में मातम पसरा है।

error: Content is protected !!