शिक्षक का काम समाज में शिक्षा की अलख जगाना : ऋचा सिंह

Sara Samay News

शिक्षक कभी नहीं होता सेवानिवृत्ति, हमेशा फैलाता है ज्ञान की रोशनी: हरिश्चंद्र पांडेय

हमारे लिए विद्यालय बन गया हमारा परिवार, ब्लॉक के विद्यालय अपने: शैल कुमारी

संकुल बल्ला की तरफ से सेवानिवृत्ति होने वाली प्रधानाध्यापक का किया गया सम्मान

साराशिक्षक का काम समाज में शिक्षा की अलख जगाना : ऋचा सिंह

सारा समय मीडिया

रायबरेली। बेसिक शिक्षा विभाग को वर्षों तक सेवा देने के बाद आगामी 31 मार्च को सेवानिवृत्त होने जा रही प्रधानाध्यापक का सम्मान संकुल बैठक में किया गया।
अमावां ब्लॉक के पूर्व माध्यमिक विद्यालय थुलवासा में आयोजित शिक्षक सम्मान समारोह की मुख्य अतिथि खण्ड शिक्षा अधिकारी ऋचा सिंह रही। शिक्षक सम्मान समारोह के दौरान सेवानिवृत्त होने जा रहे संकुल बावन बुजुर्ग बल्ला के कम्पोजिट विद्यालय जरैला की प्रधानाध्यापक शैल कुमारी का सम्मान अंगवस्त्र व यादगार फोटो फ्रेम देकर किया गया।  

खण्ड शिक्षा अधिकारी ऋचा सिंह ने कहा कि शिक्षक वह मोमबत्ती होते हैं, जो खुद जलकर दूसरों को प्रकाश देने का कार्य करते हैं। शिक्षा और शिक्षक एक दुसरे के पूरक होते है। उन्होंने कहा कि वे शिक्षा की रोशनी के पूरे समाज को रोशन करते रहते हैं। काम से ही व्यक्ति की पहचान होती है। प्रधानाध्यापक शैल कुमारी ने वास्तव में अपना नाम कमाया है। जिस दिन से हम सभी सेवा में आ जाते हैं, उस दिन से सेवानिवृत्त की तिथि भी तय हो जाती है लेकिन शिक्षक का काम समाज शिक्षा की अलख जगाना है जो कि सदैव जारी रहता है।
एआरपी कहा कि पौराणिक काल से ही गुरु ज्ञान के प्रसार के साथ साथ समाज के विकास का बीड़ा उठा रहे हैं। गुरू अज्ञान रुपी अंधकार से ज्ञान रूपी प्रकाश की ओर ले जाने वाला सशक्त माध्यम होता है। उन्होंने कहा कि सांस्कृतिक संस्कार के ज्ञानदीप शिक्षक होते हैं। 
शिक्षक रितेश कुमार, इशरत जहां ने प्रधानाध्यापक के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि आपने काम से क्षेत्र में बेहतर मुकाम पाया है। थुलवासा के प्रधानाध्यापक राजेन्द्र यादव ने धारा प्रवाह की कविता सुनाते हुए कहा कि हमारा काम सदैव शिक्षा देना है और इसे आगे भी जारी रखना होगा। कार्यक्रम का संचालन संकुल बल्ला नीरज कुमार ने किया।
इस मौके पर तेज प्रकाश श्रीवास्तव, ऊषा सिंह, अनीता, फात्मा बानो, फरजाना, मीना, करुणा यादव, बिरजिस अंजुम, गरिमा सिंह, ऊषा, हेमलता, अर्चना बौद्ध, आएशा, हनी गुलाटी, मुकेश साहू, डॉ0 मनोज, राजेन्द्र सिंह, सुधीर कुमार, धर्मेन्द्र सिंह चौहान, प्रभा गुप्ता, सत्यभामा, सविता यादव, राम गोपाल, धीरेंद्र यादव, सुनील यादव, धर्मेन्द्र तिवारी, मनीषा सिंह, राखी पटेल, धीरेन्द्र सिंह,श्वेता वर्मा, हेमंत सरण,अमित यादव, श्रीकांत दिवाकर, सुनील यादव नरई, राजेंद्र यादव, विश्रामा आदि शिक्षक मौजूद रहे।

error: Content is protected !!