ऊंचाहार की आइमा जहनिया ग्राम पंचायत का हाल
गुणवत्ता और मानकों की जमकर हुई अनदेखी , सरकारी धन में भी खेल
सारा समय न्यूज नेटवर्क
ऊंचाहार रायबरेली । जिम्मेदारों की सांठ गांठ से सरकारी धन में जमकर खेला किया गया , ऑन रिकॉर्ड तो गाँव के विकास में लाखों रुपये पानी की तरह बहाये गये परन्तु गाँव की स्थिति जस की तस बनी हुई है ।
विकास कार्यों से असंतुष्ट ग्रामीणों ने विकास कार्यों की जांच करवाने तथा गाँव की सत्ता परिवर्तन की बात कही है।
पंचायत पड़ताल के दौरान शुक्रवार को जब सारा समय मीडिया की टीम ग्राम पंचायत पहुंची तो ग्रामीणों का दर्द कैमरे पर छलकता दिखाई दिया ।ग्रामीण खुद को ठगा सा महसूस कर रहे थे ।ग्रामीणों ने गाँव में हुए छिटपुट विकास कार्यों को दिखाते हुए बताया कि बीते पांच वर्षों में गाँव का समुचित विकास नहीं करवाया गया , जिम्मेदारों ने विकास कार्यों के मानक और गुणवत्ता के साथ खिलवाड़ किया है ।
ग्रामीणों ने बताया कि गांव में काली मैया के मंदिर से पक्की सड़क तक इंटरलॉकिंग सड़क का निर्माण करवाया गया था किंतु मानकों की जमकर अनदेखी की गई और गुणवत्ता से परे हटकर निर्माण कार्य करवाया गया ।
स्ट्रीट लाइट स्थापना हैंडपंप मरम्मत , सीसी रोड मरम्मत , नाली निर्माण आदि कार्यों में गुणवत्ता और मानकों के साथ खिलवाड़ किया गया है।
गाँव में अमरेंद्र के घर से परमजीत के घर तक सीसी रोड का निर्माण कार्य करवाया गया है।
ग्रामीणों ने जानकारी देते हुए बताया कि आज भी गाँव में पात्र व्यक्ति सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजना के लाभ से वंचित है ।
जबकि जिम्मेदार मौज कर रहे हैं ।।
ग्रामीणों ने जिम्मेदारों पर सरकारी बजट के साथ खिलवाड़ करने तथा मानकों और गुणवत्ता की अनदेखी करने का आरोप लगाया है ।
पूरे मामले पर ग्राम पंचायत सचिव अभिषेक शुक्ल ने कहा कि कराए गए कार्यों का ही भुगतान किया गया है।
