राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 100 वर्ष पूर्ण होने पर निकाला गया पथ संचलन

Sara Samay News

सारा समय मीडिया

ऊंचाहार, रायबरेली। नगर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का पथ संचलन हुआ जिसमें सैकड़ो स्वयंसेवक पूर्ण गणवेश में बैंड की धुन पर नगर का भ्रमण किया।
कार्यक्रम की शुरुआत भारत माता और संघ के संस्थापक एवं गुरुजी के चित्रों पर पुष्प अर्पित कर हुई। इसके बाद अमृत वचन और एकल गीत प्रस्तुत किए गए।

मुख्य वक्ता सह प्रांत कार्यवाह संजय सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि विजयादशमी के दिन संघ की स्थापना 1925 में विजयादशमी के दिन हुई थी, और इस वर्ष संघ अपने 100वें वर्ष में प्रवेश कर गया है।

संजय जी ने संघ के उद्देश्यों, सौ वर्षों की यात्रा में आई चुनौतियों और स्वयंसेवकों द्वारा देश, समाज और धर्म के हित में किए गए कार्यों का विस्तार से उल्लेख किया। उन्होंने कहा, “संघ का लक्ष्य संपूर्ण हिंदू समाज के संगठन के माध्यम से भारत को विश्व में अग्रणी भूमिका में स्थापित करना है। ‘भारत माता की जय’ ही संघ का मूल उद्देश्य है।”
उन्होंने बताया कि जब भी देश पर संकट आया, संघ के स्वयंसेवक सबसे आगे रहकर सेवा कार्य में जुटे। संजय जी ने कहा कि सामाजिक समरसता, कुटुंब प्रबोधन, पर्यावरण संरक्षण, स्वदेशी भाव, जागरण और नागरिक कर्तव्य पालन के रूप में संघ के पंचप्रण की चर्चा की। साथ ही, शांति स्थापना के लिए शक्ति की उपासना को आवश्यक बताया।
कार्यक्रम के दौरान स्वयंसेवकों ने “संगठन गढ़े चलो, सुपंथ पर बढ़े चलो, भला हो जिसने देश का वो काम सब किए चलो” गीत के साथ पथसंचलन निकाला। इसमें सैकड़ों स्वयंसेवक शामिल हुए।

इस अवसर पर जिला संघ चालक रामचरण जी, जिला प्रचारक अमित जी,जिला कार्यवाह अनंत जी,राकेश जी,जय सिंह जी,दयानंद जी,अचल नारायण,शैलेन्द्र सिंह, अतुल तिवारी,राहुल जी, डॉ महेंद्र वर्मा,धर्मराज जी, अतीश गुप्ता जी,बद्रीनाथ यादव, संतोष जायसवाल सहित अनेक स्वयंसेवक उपस्थित रहे। सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस बल के साथ पूरे समय मौजूद रहे।

error: Content is protected !!