मिशन शक्ति : क्षेत्राधिकारी नगर ने मैराथन को दिखाई हरी झंडी ,टीम रवाना

Sara Samay News

मैराथन दौड़ प्रतियोगिता में इंटर कालेज की छात्राओं ने प्रतिभाग किया

छात्राओं को नारी सुरक्षा ,महिलाओं में आत्मविश्वास, सुरक्षा की भावना और सशक्तिकरण के बारे में जानकारियां दी गई

सारा समय मीडिया

रायबरेली । रिजर्व पुलिस लाइन रायबरेली में क्षेत्राधिकारी नगर अरुण कुमार नौहवार द्वारा हरी झंडी दिखाकर मैराथॉन को रवाना किया । इस कार्यक्रम में रायबरेली जनपद के वेदिक कन्या इण्टर कॉलेज व जीजीआईसी विद्यालय की करीब 100 छात्राओं नें उत्साहपूर्वक भाग लिया। जिसमें

प्रथम स्थान खुशी सोनकर (कक्षा 12 की छात्रा वेदिक कन्या इण्टर कॉलेज)

> द्वितीय स्थान रीता (कक्षा 11 की छात्रा वेदिक कन्या इण्टर कॉलेज)

> तृतीय स्थान खुशी बाजपेयी (कक्षा 12 की छात्रा जीजीआईसी) द्वारा प्राप्त किया।

क्षेत्राधिकारी नगर द्वारा मैराथन दौड़ कार्यक्रम से अवगत कराते हुए बताया कि महिलाओं/बालिकाओं एवं छात्राओं को अपने अधिकारों के बारे में जानकारी हो तथा यह भी छात्राओं को बताया गया कि किसी भी प्रकार की घटना होने पर आप निःसंकोच निकटवर्ती थाने अथवा विभिन्न महिला हेल्पलाइन नम्बरों पर शिकायत दर्ज करायें, आपकी पूरी सहायता की जायेगी तथा एण्टी रोमियो टीम व थानों पर स्थापित किये गये मिशन शक्ति केन्द्रों की कार्यप्रणाली के सम्बन्ध में विस्तार पूर्वक बताया गया। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि मैराथन दौड़ का मुख्य उद्देश्य महिलाओं में आत्मविश्वास, सुरक्षा की भावना और सशक्तिकरण को बढ़ावा देना तथा समाज में महिला सुरक्षा व सम्मान के प्रति जागरूकता बढ़ाना है ।

error: Content is protected !!