पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष पद की रनर प्रत्याशी तबस्सुम खातून के पति राजू ने समर्थकों के साथ की शिवशोभा यात्रा पर पुष्प वर्षा
सारा समय न्यूज नेटवर्क
ऊंचाहार रायबरेली । हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी नगर स्थित भगवान शिव के धाम शंकर महादेवन से शिव बारात बड़ी ही भव्यता के साथ निकाली गई तो मुस्लिम समुदाय के लोग भी माला और पुष्प लेकर सड़कों पर उतर आये और शिव बारात / शिव शोभा यात्रा पर जमकर पुष्प वर्षा की । ये वाक्या लोगों ने अपने फोन में कैद किया और सोशल मीडिया पर जमकर वायरल किया ।
महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष प्रमोद गुप्ता व उनके पुत्र शैलेंद्र गुप्ता जिलापंचायत सदस्य ऊंचाहार द्वितीय की अगुवाई में नगर वासियों और आसपास के गांवों के लोगों संग भव्य शिव बारात निकाली गई ।
ये शिव बारात नगर स्थित शंकर महादेवन धाम से निकल कर पूरे नगर में घूमी और बाद में भव्य भंडारे का आयोजन किया गया ।
शिव शोभा यात्रा में खास बात ये रही कि मुस्लिम समुदाय के लोगों ने पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष पद की रनर प्रत्याशी रही तबस्सुम खातून के पति शाहिद उर्फ राजू की अगुवाई में माला फूल लेकर सड़कों पर उतर आये और शिव बारात पर जमकर पुष्प वर्षा की और शिव जी की बारात में शामिल हुए ।
हिंदू मुस्लिम भाई चारे की मिसाल बना उक्त वाक्या समूचे क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है ।
इस मौके पर नेता हारुन मंसूरी ,फैजल ,पप्पू राईनी सहित तमाम मुस्लिम समुदाय के लोग शिव बारात का हिस्सा बने ।।
