मवेशियों से टकराकर खाई में गिरी कार , चौकी इंचार्ज सहित 2 सिपाही घायल

Sara Samay News
Reactions

सारा समय मीडिया

सतांव रायबरेली। अटौरा बुजुर्ग पुलिस चौकी प्रभारी सुमित, सिपाही अर्जुन व दुर्गेश कुमार के साथ बीते शुक्रवार को रात्रि गश्त पर निकले थे। रात करीब दो बजे रायबरेली-लालगंज मार्ग पर पूरे बदई मजरे सुल्तानपुर खेड़ा के निकट सड़क पर बैठे मवेशियों के कारण सामने से आ रहे ट्रक से बचने में उनकी कार अनियंत्रित हो गई। इससे कार सड़क किनारे खाई में पलट गई।दुर्घटना में चौकी प्रभारी व दोनों सिपाही गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना पर पहुंचे सिपाहियों ने एंबुलेंस की मदद से सभी घायलों को सीएचसी जतुआ टप्पा में भर्ती कराया। वहां सिपाही अर्जुन की हालत गंभीर होने पर चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद एम्स रेफर कर दिया। थाना प्रभारी संजय कुमार सिंह ने बताया कि सड़क पर मवेशी बैठे थे। उन्हें बचाने के दौरान सामने से ट्रक आ गया और भयंकर हादसा हो गया।

error: Content is protected !!