नायब तहसीलदार समेत लेखपालों की संयुक्त टीम ने माप कर तालाब की भूमि की अलग।

Sara Samay News

ऊंचाहार, रायबरेली।

ऊंचाहार नगर पंचायत में गाटा संख्या 4139 को लेखपालों की संयुक्त टीम व नायब तहसीलदार की की मौजूदगी में माप कर तालाब की भूमि को चिन्हित किया गया। जो कि प्लाटिंग से सटा होने के कारण कुछ लोगों ने शिकायत की थी की तालाब की भूमि पर अवैध प्लाटिंग हो रही है। जिसकी माप खुद नायब तहसीलदार ऊंचाहार व कानूनगो समेत लेखपालों की संयुक्त टीम ने माप किया, जिसमे शिकायत को गलत बताया गया। तालाब की भूमि पहले से ही अलग थी जिसे चिन्हित कर के अलग करवा दिया गया है। वहीं भू स्वामी से बात की गई तो बताया गया की कुछ लोगों के द्वारा फर्जी शिकायत कर मेरी भूमिधरी जमीन को विवादित करने का प्रयास किया गया था। जिसे प्रशासन के द्वारा मौके पर पहुंच कर लेखपालों की संयुक्त टीम के द्वारा माप किया गया। जिसमे मेरा किसी भी प्रकार का कोई कब्जा नही मिला। तालाब की भूमि अलग थी, जिसे नायब तहसीलदार ने चिन्हित कर के अलग करवा दिया है।

error: Content is protected !!