धान की ढुलाई में लगाई गई सरकारी एंबुलेंस का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

Sara Samay News

ऊंचाहार रायबरेली । ये उत्तर प्रदेश सरकार की निशुल्क एंबुलेंस सेवा है जिसे लोगों को आपातकालीन बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मुहैया कराने के लिए लगाई गई हैं ,लेकिन ये क्या ये एंबुलेंस तो किसी अन्य काम में लगाई गई है।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में उत्तर प्रदेश सरकार की सरकारी एंबुलेंस निजी कृषि कार्य में लगाई गई है जिससे बकायदे खेतों से धान ढोया जा रहा है ।


वायरल हो रहे इस एंबुलेंस के वीडियो से जहां एक तरफ सरकार की छवि धूमिल की जारी है तो वही स्वास्थ्य विभाग की भी जमकर किरकिरी हो रही है ।
हालाकि ये एंबुलेंस कहां की है और किस स्वास्थ्य केंद्र पर लगाई गई है अभी तक इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है।
फिलहाल ये वीडियो ऊंचाहार सीएचसी क्षेत्र के कोटिया चित्रा का बताया जा रहा है ।
इस संबंध में रायबरेली के एंबुलेंस प्रभारी आशीष मिश्र ने बताया कि ये एंबुलेंस जनपद में नहीं लगाई गई है ये कही बाहरी जनपद की गाड़ी है।
ब्यूरो रिपोर्ट

error: Content is protected !!