हरिओम वाल्मीकि प्रकरण में अभियुक्तों की संख्या पहुंची ग्यारह
सारा समय मीडिया
रायबरेली । ऊंचाहार कोतवाली के ईश्वरदासपुर रेलवे हॉल्ट के पास रात के अंधेरे में चोर समझकर ग्रामीणों द्वारा पीट पीट कर की गई हत्या प्रकरण में पुलिस ने दो और अभियुक्तों की गिरफ्तारी की है ।इस प्रकार से पूरे प्रकरण में अब तक कुल 11 अभियुक्तों की गिरफ्तारी पुलिस ने की है ।
गौरतलब है कि बीती 2 अक्टूबर की रात कोतवाली क्षेत्र के ईश्वरदासपुर रेलवे हॉल्ट के निकट रात के अंधेरे में ग्रामीणों द्वारा फतेहपुर जनपद के तारावती का पुरवा निवासी हरिओम वाल्मीकि की पिटाई करके हत्या कर दी थी ,प्रकरण में कुल नौ लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी थी ।इसी प्रकरण में पुलिस ने दो अन्य अभियुक्तों शिवम अग्रहरि पुत्र सरोज अग्रहरि निवासी पूरे बनियन मजरे पचखरा व हेमंत कुमार पुत्र स्व0 गंगादीन मौर्य निवासी जमुनापुर मजरे ईश्वरदासपुर को गिरफ्तार किया ।
पुलिस द्वारा जानकारी देते हुए बताया गया है कि उक्त के विरुद्ध एससी/ एसटी एक्ट सहित अन्य अन्य धाराओं में कार्यवाही की जा रही है ।
