सारा समय मीडिया
ऊंचाहार-स्वास्थ्य केंद्र परिसर में मवेशी बांधकर अवैध तरीके से कब्जा किये जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है।
सोमवार को सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में स्वास्थ्य केंद्र के पास मवेशी बांधकर गन्दगी फैलाई जा रही है।वायरल वीडियो ब्लाक क्षेत्र के अकोढ़िया गाँव का बताया जा रहा है।आरोप है कि स्वास्थ्य केंद्र परिसर में अवैध तरीके से कब्जा किया गया है।
सीएचसी अधीक्षक डॉ मनोज कुमार शुक्ल से दूरभाष के जरिये सम्पर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन संपर्क नहीं हो पाया।
