सारा समय मीडिया
ऊंचाहार रायबरेली । सीएचसी ऊंचाहार में गर्भवती महिलाओं के लिए शासना द्वारा चलाई जा रही निशुल्क अल्ट्रासाउंड जांच में भी बड़ा खेल हो रहा है ।
बताया जा रहा है कि अल्ट्रासाउंड जांच के लिए ऊंचाहार में 2 अल्ट्रासाउंड सेंटर अधिकृत किए गए हैं जहां गर्भवती महिलाओं के लिए प्रत्येक महीने की 1,9,16,24 तारीख निर्धारित है।
जानकार सूत्रों की माने तो सीएचसी में डॉक्टर अपने निजी लाभ के लिए मरीजों को एक स्पेशल सेंटर ही भेजती हैं ,जहां उक्त तारीखों पर गर्भवती महिलाओं की लंबी लाइनें देखने को मिलती हैं।
बताया जा रहा है कि हर तारीख पर लगभग 200 मरीजों को अल्ट्रासाउंड के लिए पर्ची काटी जाती है।
आपकी जानकारी के लिए बताते चले कि भारत सरकार की प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान (PMSMA) योजना के तहत गर्भवती महिलाओं के लिए सरकारी अस्पतालों और चुनिंदा निजी केंद्रों पर निशुल्क अल्ट्रासाउंड की सुविधा उपलब्ध है।
मामले में सीएचसी अधीक्षक डॉ मनोज शुक्ल का कहना है कि अधिकृत दोनों सेंटरों पर मरीज भेजे जाते हैं ।
