जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी व अवर अभियंता लघु सिंचाई को जांच के लिए किया गया नामित
जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी ने एक सप्ताह के भीतर दस्तावेजों को कार्यालय में उपलब्ध करवाने का ग्राम पंचायत को दिया अल्टीमेटम
सारा समय मीडिया
रायबरेली । ऊंचाहार विकास खंड की सवैया राजे ग्राम पंचायत के विकास कार्यों में गड़बड़ झाला और भ्रष्टाचार की ग्रामीणों द्वारा जिलाधिकारी से की गई सशपथ शिकायत को जिलाधिकारी ने गंभीरता से लेते हुए जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी व अवर अभियंता लघु सिंचाई को जांच के लिए नामित किया है ।
जिसपर जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी ने ग्राम पंचायत को पत्र जारी कर विकास कार्यों ने संबंधित दस्तावेजों की 7 दिन के अन्दर कार्यालय में उपलब्ध करवाने का निर्देश दिया है ।
उक्त पत्र के जारी होते ही संबंधित जिम्मेदारों में खलभली मच गई है ।
गौरतलब है कि पिछले दिनों ग्राम पंचायत निवासी अर्जुन सिंह , चंद्रभान सिंह सहित अन्य ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को साशपथ आरोप पत्र दिया था ।आरोप पत्र में ग्राम प्रधान ,रजनी देवी ,प्रधान प्रतिनिधि चंदिका,और ग्राम पंचायत सचिव शिवेंद्र सिंह को नामजद किया गया है।
प्रकरण में जिलाधिकारी ने जांच अधिकारियों को नामित किया है।
