सारा समय मीडिया
सलोन (रायबरेली)सर्वोदय विद्यापीठ इंटर कालेज में रविवार को एन सी सी कैडेटस ने “एकता और अनुशासन “का ध्येय वाक्य को दोहराते हुए धूम धाम से 78 वाँ एन सी सी डे मनाया। इसमें विद्यालय के प्रधानाचार्य और एन सी सी कैप्टन अमित कुमार भारती ने एकता और अनुशासन” के ध्येय वाक्य को दोहराते हुए युवाओं में नेतृत्व और चरित्र निर्माण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता प्रदर्शित की.
एनसीसी का पूरा नाम (राष्ट्रीय कैडेट कोर) है. यह भारत की एक स्वैच्छिक सैन्य प्रशिक्षण संस्था है, जो स्कूल और कॉलेज के छात्र-छात्राओं के लिए होती है.
एनसीसी मुख्य उद्देश्य युवाओं में अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, देशभक्ति, टीम वर्क और चरित्र निर्माण करना.सैन्य जीवन की बेसिक ट्रेनिंग देना (बिना उन्हें अनिवार्य रूप से सेना में भर्ती करनाआपदा प्रबंधन, सामाजिक सेवा और राष्ट्रीय एकता को बढ़ावा देना है.
इस मौके पर कई बच्चों ने राष्ट्र प्रेम से ओतप्रोत गीत व नृत्य प्रस्तुत किया।कार्यक्रम की शुरुआत कैडेट्स ने सरस्वती वंदना से की। छात्रा चन्दना ने ऐ गिरी नंदिनी गाने पर नृत्य किया, कैडेट्स अभय ने भाषण दिया, नंदिनी ने राम आए हैं गाने पर नृत्य प्रस्तुत किया, नाजनीन ने गीत गाया, दीपांशी, आरफा, नंदिनी ने आगाज है गाने पर समूह नृत्य किया, सानिया निर्मल ने भी नृत्य किया, मानसी, साक्षी, संस्थिता, आलोक, ऋषभ, शायना, शगुन, शिवम, सविता ने भाषण दिया।
एन सी सी ऑफिसर धर्मपाल सरोज ने बताया कि देश ही दुनिया के सबसे बड़े वर्दीधारी युवा संगठन के रूप में एनसीसी अनुशासन, नेतृत्व और राष्ट्र सेवा का स्तंभ बना हुआ है. संगठन का लक्ष्य युवाओं में चरित्र, सौहार्द, धर्मनिरपेक्षता, निस्वार्थ सेवा और आत्मविश्वास जैसे मूल्यों को विकसित करना है, ताकि वे समाज और राष्ट्र निर्माण में सार्थक योगदान दे सकें.
इस मौके पर अजय कुमार सिंह, इमरान खां, दिवाकर पांडेय , छाया वैश्य, प्रिया शुक्ला उपस्थित रहे।
