रोहनिया के पूर्व प्रमुख के घर हुई लाखों की चोरी मामले में स्थलीय जायजा लेने पहुंचे पुलिस अधीक्षक

Sara Samay News

ऊंचाहार रायबरेली । बीते दिनों रोहनिया के पूर्व ब्लॉक प्रमुख शिवकुमार यादव के घर हुई लाखों रुपए की चोरी की वारदात मामले की जांच करने पहुंचे पुलिस अधीक्षक आलोक प्रियदर्शी ने बारीकी से मामले से जुड़े तथ्यों की जांच की जिसके बाद उन्होंने कोतवाली का भी औचक निरीक्षण किया ।
निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक आलोक प्रियदर्शी ने पेंडिग पड़े अपराधिक मामलों का जल्द पर्दाफाश करने के निर्देश दिए साथ ही मामलों से जुड़ी प्रगति रिपोर्ट की भी समीक्षा की ।

error: Content is protected !!