सारा समय मीडिया
सलोन ,रायबरेली।शुक्रवार को मिनी स्टेडियम सलोन में माध्यमिक विद्यालयों की दो दिवसीय क्षेत्रीय क्रीड़ा प्रतियोगिता का शुभारम्भ सर्वोदय विद्यापीठ इंटर कालेज के प्रबंधक डॉक्टर जितेंद्र कुमार सिंह ने मां सरस्वती जी की मूर्ति पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलित कर किया। बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि पढ़ाई के साथ साथ खेल का बहुत महत्व है। खेल से जहां शरीर स्वस्थ्य रहता है वहीं खिलाड़ी देश विदेश में अपना और देश का नाम रोशन कर तमाम सरकारी नौकरियों में भी स्थान पा रहे हैं। आयोजक स्कूल सर्वोदय विद्यापीठ इंटर कालेज के प्रधानाचार्य अमित कुमार भारती ने कहा कि तहसील स्तर के सभी विद्यालयों के बच्चे प्रतिभाग कर रहे हैं सभी प्रत्येक प्रतियोगिता में हिस्सा ले ताकि प्रदेश स्तर तक पहुंचे।
मुख्य अतिथि जितेन्द्र सिंह ने बालक सीनियर वर्ग आठ सौ मीटर दौड़ को हरी झंडी दिखाकर खेल की शुरुवात की। इसमें डीह पी एम श्री विद्यालय के धीरेन्द्र प्रथम, शिव विद्या मंदिर रामसापुर के अमरजीत, द्वितीय स्थान पर रहे।
बालिका सीनियर आठ सौ मीटर दौड़ में डीह की खुशबू प्रथम, सर्वोदय विद्यालय सलोन की शिवांशी द्वितीय स्थान पर रही। बालक जूनियर आठ सौ मीटर दौड़ में ज्ञान भारती परसदेपुर के शिवांश सिंह प्रथम, शिव विद्या मंदिर रमसापुर के मो मारूफ द्वितीय। बालिका जूनियर आठ सौ मीटर दौड़ में जी जी आई सी डीह की आंचल प्रथम, कान्ह शिक्षा निकेतन करहिया बाजार की खुशी द्वितीय स्थान पर रही। बालक सीनियर लम्बी कूद में शिव विद्या मंदिर रमसापुर के तौफीक प्रथम, डीह के धीरेन्द्र द्वितीय स्थान पर रहे।
खेल प्रतियोगिता का संचालन खेल शिक्षक दिवाकर पांडेय ने किया। कार्यक्रम का संचालन विनोद त्रिपाठी ने किया। कार्यक्रम प्रभारी मिथलेश कुमार वर्मा, विनोद मिश्र, महेन्द्र सिंह, अजय सिंह, रत्नेश सिंह समेत सभी अध्यापक मौजूद रहे।