परिजनों की डांट से क्षुब्ध होकर युवक ने घर में रखा सिंदूर खाया,हालत बिगड़ी

Sara Samay News

सारा समय न्यूज नेटवर्क

ऊंचाहार-शराब पीने के बाद परिजनों की डांट से क्षुब्ध होकर युवक ने घर में रखा सिंदूर खा लिया, जिससे उसकी हालत बिगड़ गई, परिजनों की मदद से उसे इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया है।

मामला क्षेत्र के पूरे तीर मजरे खरौली गाँव का है, बताते हैं कि मंगलवार को गाँव निवासी रामआसरे के पुत्र आशीष कुमार 28 वर्ष ने शराब पी ली थी, जिसके लिए परिजनों ने उसे डांट दिया, इसी बात से क्षुब्ध होकर उसने घर में रखा सिंदूर खा लिया, जिससे उसकी हालत बिगड़ गई, जानकारी होने पर परिजनों द्वारा उसे इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया है।

सीएचसी अधीक्षक डॉ मनोज शुक्ल ने बताया कि युवक को इलाज के लिए सीएचसी लाया गया है, जिसका उपचार किया जा रहा है।

error: Content is protected !!