सारा समय मीडिया
ऊंचाहार रायबरेली । न्याय पंचायत स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता कम्पोजिट कमोली के मैदान में आयोजित की गई। खेलकूद
प्रतियोगिता में न्याय पंचायत के समस्त विद्यालयों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता का प्रारम्भ दिनेश कुमार सिंह अध्यक्ष प्राथमिक शिक्षा ने फीता काट कर किया। इस मौके पर आशीष मिश्र ए. आर.पी. इस मौके पर ए. आर.पी. आशीष मिश्र एवं दीपपाला ने हरी झंडी दिखाकर दौड़ प्रतियोगिता का प्रारम्भ कराया। न्याय पंचायत के सभी विद्यालय के शिक्षकों ने प्रतिभाग किया जिसमें ओमानन्द शुक्ल, आनन्द, अनिलकान्त, राकेश जायसवाल, वेद प्रकाश यादव, अमित मौर्य लाखन सिंह, अमित वर्मा, नीतू, आशा, शिवकुमार सिंह, विमल, राघवेन्द्र सिंह, आदि ने प्रतिभाग किया।
प्रतियोगिता के प्रभारी वीरेन्द्र कुमार एवं सूरज कुमार रहे।
शौर्य वर्धन सिंह ने निर्णायक का कार्य किया।
विजेता छात्र छात्राओं में दीपेश,सुधा,ओम,शालिया,अंकुश,
मोहिनी शामिल हैं ।
न्याय पंचायत स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का हुआ आयोजन
