छेड़छाड़ करने के मामले में पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

Sara Samay News

सारा समय मीडिया

ऊँचाहार-छात्रा के साथ छेड़छाड़ करने के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।

सेहत

कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की महिला ने पुलिस से शिकायत की थी कि उसकी नाबालिग बेटी कक्षा दस की छात्रा है।जिसे रास्ते में आते जाते गाँव का एक युवक छेड़छाड़ करता था।पूर्व में पुलिस से मामले की शिकायत की गई थी, लेकिन पुलिस ने महज शांतिभंग में आरोपी का चालान किया था।जिसके बाद वो मनबढ़न्त हो गया और उसने फिर से छात्रा को परेशान करने लगा ।इसी बीच आरोपी ने छात्रा पर एसिड फेंकने की धमकी दी।

रविवार को महिला ने कोतवाली में मामले की तहरीर दी थी।

कोतवाल अजय कुमार राय ने बताया कि महिला की तहरीर पर गांव के अंकुश यादव पर सम्बन्धित धाराओं में केस दर्ज कर आरोपी को जेल भेजा गया है।

error: Content is protected !!