खाद्य सुरक्षा विभाग ने छापेमारी कर बड़ी मात्रा में नकली दूषित पनीर बरामद

Sara Samay News

सारा समय मीडिया

सलोन,रायबरेली।थाना क्षेत्र के पूरे घोसी मजरे ख़्वाजपुर में खाद्य सुरक्षा विभाग ने छापेमारी कर बड़ी मात्रा में एक फैक्ट्री के अंदर से नकली दूषित पनीर बरामद किया। टीम ने मौके से पनीर के सैंपल लेकर जांच के लिए लैब भेज दिए हैं।जबकि लगभग तीन कुंतल पनीर नष्ट कराया गया है।एक वर्ष पूर्व भी इसी फैक्ट्री में 

नकली पनीर की शिकायत पर सीओ प्रदीप कुमार ने बड़ी कार्यवाही की थी।

हेल्थ टिप्स

कोतवाली क्षेत्र के बड़ा घोषी का पुरवा मजरे ख्वाजापुर गांव में दूषित और मिलवटी पनीर बनाये जाने की शिकायत जिला प्रशासन को की गई थी।जिला प्रशासन के निर्देश पर रविवार को खाद्य सुरक्षा अधिकारी कंचन तिवारी ने स्थानीय पुलिस टीम के साथ पनीर फैक्ट्री में छापेमारी करते हुए फैक्ट्री से 280 कुंतल दूषित पनीर बरामद किया है।

आधार समाचार

वही पनीर फैक्ट्री में छापेमारी की खबर पर क्षेत्र के जिन दुकानों पर फैक्ट्री से पनीर सप्लाई की गई थी उन व्यापारियों में हड़कम्प मच गया।वही खाद्य विभाग की टीम ने दो दिनों तक फैक्ट्री की सघन जांच पड़ताल करते हुए पकड़ी गई दूषित पनीर को एक खेत मे लेजाकर नष्ट करा दिया है।जबकि पनीर के सैम्पल लेकर उन्हें लैब भेज दिया है।ऑपरेशन की इंचार्ज एफएसओ कंचन तिवारी ने बताया कि इस कार्यवाही में पुलिस के साथ सदर एफएसओ सौरभ उत्तम भी मौजूद थे।पकड़ी गई पनीर हाइजेनिक थी।जिसे नष्ट कराकर फैक्ट्री संचालन पर रोक लगाई गई है।

error: Content is protected !!