कोतवाल ने वीवीआइपी ड्यूटी के बीच अपने दायित्वों के निर्वहन के साथ बच्चों के बीच मनाया जन्मदिन

Sara Samay News

लगभग 800 स्कूली बच्चों का मुंह मीठा कराकर मनाया जन्मदिन का खास पल

ऊंचाहार कोतवाल ने अपने खास पलों को बच्चों के साथ किया खास ,हर तरफ प्रशंसा

सारा समय मीडिया
ऊंचाहार रायबरेली । वैसे तो अत्याधुनिक दौर में हर कोई खास कार्यक्रम रंगीन मिजाजी में मनाना चाहता है लेकिन ऊंचाहार कोतवाली प्रभारी निरीक्षक ने अपना जन्मदिन स्कूली बच्चों के साथ में सेलिब्रेट किया ।
हम बात कर रहे हैं ऊंचाहार कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार राय की ।जिन्होंने अपने जन्मदिन के पलों को खास बनाया है स्कूली बच्चों के बीच ।
अपने जन्मदिन के मौके पर प्रभारी निरीक्षक ने स्कूली बच्चों के बीच जाकर लगभग 25 किलोग्राम मिठाई अपने हाथों से बच्चों को खिलाई और जन्मदिन का विशेष क्षण उन्हें दिया ।
यह एक खास संदेश और खास क्षण होगा समाज के लिए जो मित्र पुलिस का भी एक संदेश देती है ।
कोतवाल अजय कुमार राय ने एक विद्यालय में जाकर लगभग छः सौ से आठ सौ बच्चों को अपने हाथों से मिठाई बांटी ।
इस यादगार क्षण की समाज में हर तरफ प्रशंसा हो रही है हालांकि की विद्यालय स्टाफ ने भी कोतवाल साहब का गर्मजोशी से फूल मालाओं से स्वागत किया और जन्मदिन की ढेरों बधाइयां दी ।आपकी जानकारी के लिए बताते चलें कि इसी समय मा0 ऊर्जा मंत्री का वीवीआइपी कार्यक्रम भी कोतवाल साहब को संभालना था लेकिन अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए समय निकाल कर वे बच्चों के बीच पहुंचे और कार्यक्रम को बेहद यादगार बना दिया।
इस मौके पर कोतवाली स्टाफ सहित विद्यालय परिवार भी शामिल रहा ।

error: Content is protected !!