किशोरी से दुष्कर्म करने के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा

Sara Samay News

ऊंचाहार-किशोरी को भगा ले जाने व उसके साथ दुष्कर्म करने के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।
क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने बीती 20 तारीख को कोतवाली में गाँव के ही युवक पर नाबालिग बेटी को भगा ले जाने व उसके साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया था,शुक्रवार की सुबह नगर के बस स्टैंड के पास से पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
कोतवाल आदर्श कुमार सिंह ने बताया कि किशोरी को भगाने व दुष्कर्म करने के आरोपी आशीष कुमार पुत्र बैजनाथ को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।

error: Content is protected !!