इलाज के बाद 70 वर्षीय बुजुर्ग की मौत

Sara Samay News

सारा समय मीडिया

ऊंचाहार रायबरेली । कोतवाली क्षेत्र के शिवनगर कंदरावा निवासी बुजुर्ग की तबियत बिगड़ी तो नजदीकी रिश्तेदार ने नगर के हॉस्पिटल में भर्ती कराया जहां उसका इलाज किया गया और शाम को हॉस्पिटल से उसे डिस्चार्ज कर दिया गया रिश्तेदार ने बुजुर्ग को घर छोड़ा जहां पर उसकी मौत हो गई । हालांकि इलाकाई लोग मौत को सामान्य बता रहे हैं।


मृतक बुजुर्ग की पत्नी ने अगले दिन कोतवाली में तहरीर देकर रिश्तेदार के ऊपर मौत को संदिग्ध बताकर आरोप लगाया ।
घटना क्रम के मुताबिक गाँव निवासी रामदीन पासी (70) की अचानक तबियत बिगड़ गई जिसपर शहजादपुर निवासी रिश्तेदार को इसकी सूचना दी गई ।जिसपर रिश्तेदार ने मौके पर पहुंचकर रामदीन को इलाज के लिए नगर के एक हॉस्पिटल में भर्ती कराया जहां उसका इलाज हुआ ।
शाम को बुजुर्ग को हॉस्पिटल से डिस्चार्ज किया गया । रिश्तेदार ने बुजुर्ग को उसके घर छोड़ा लेकिन कुछ समय बाद ही बुजुर्ग रामदीन की मौत हो गई ।
अगले दिन मृतक की पत्नी ने रिश्तेदार को आरोपी बनाकर संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का आरोप लगाया और पुलिस को मामले की तहरीर दी ।
कोतवाल अजय राय ने बताया कि प्रकरण की जांच की जा रही है । जांच कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जाएगी ।।

error: Content is protected !!