अमन शुक्ल को अध्यक्ष व यादवेंद्र को कोषाध्यक्ष पद की मिली जिम्मेदारी 

Sara Samay News

सारा समय न्यूज नेटवर्क

रायबरेली। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ की एक आवश्यक बैठक जिलाध्यक्ष राजेश शुक्ला के निर्देश पर जिला मंत्री मुकेश चंद्र दिवेदी द्वारा उच्च प्राथमिक विद्यालय चक अहमदपुर में आहूत की गई।

बैठक में जनपदीय कोषाध्यक्ष आशुतोष शुक्ला द्वारा पद के दायित्व का निर्वहन करने में असमर्थता पर जिला कार्य समिति द्वारा कोषाध्यक्ष पद का दायित्व यादवेंद्र प्रताप सिंह ब्लॉक अध्यक्ष डलमऊ को सौंपा गया। ब्लॉक अध्यक्ष बछरावां के पद का दायित्व युवा,संघर्षशील,जुझारू शिक्षक साथी अमन शुक्ला को सौंपा गया। 

इस अवसर पर यादवेन्द्र प्रताप सिंह व अमन शुक्ला दोनों के द्वारा जिला कार्य समिति द्वारा प्रदत्त नवीन जिम्मेदारी को निष्ठापूर्वक निर्वहन करने का आश्वासन अपने संबोधन में व्यक्त किया गया।

इस अवसर पर जिला मांडलिक मंत्री/ जिलाध्यक्ष राजेश शुक्ला द्वारा सभी को बधाई दी गई और पद व दायित्व का कार्य और गरिमा पर प्रकाश डालते हुए संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया गया। जिला मंत्री मुकेश चंद्र द्विवेदी,अध्यक्ष संघर्ष समिति पंकज द्विवेदी,जनपदीय संयुक्त मंत्री/ब्लॉक अध्यक्ष सतांव डा0 चंद्रमणि बाजपेई ने शिक्षक साथियों को शुभकामना व बधाई प्रदान की।

इस अवसर पर जटा शंकर बाजपेई, सत्येश सिंह, वेद शुक्ला, संजय सिंह, आदित्य पांडे, पवन शुक्ला, नीरज हंस, डा0 गजेंद्र सिंह, शेखर यादव, डॉक्टर बृज किशोर चौधरी, सुधीर सिंह, सुधीर त्रिवेदी,योगेश सिंह, अनिल सिंह, शैलेंद्र सिंह, दुर्गेश मिश्रा, गौरव सिंह आदि शिक्षक साथीगण उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!